समय पर अस्पताल में नहीं पहुंची ऑक्सीजन, कर्नाटक में 24 कोविड मरीजों की मौत

Edited By Updated: 03 May, 2021 12:27 PM

24 covid patients died in karnataka due to lack of oxygen

कोरोना संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है।  कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिससे...

नेशनल डेस्क: कोरोना संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है।  कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चामराजनगर अस्पताल को बेल्लारी से ऑक्सीजन मिलना था, लेकिन ऑक्सीजन आने में देरी हो गई, जिससे 24 मरीजों की मौत हो गई। खबर के मुताबकि जान गंवाने वाले अधिकतर मरीज वेंटिलेटर पर थे।

 

हादसे के बाद मैसूर से चामराजनगर के लिए 250 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए। बता दें कि इससे पहले कालाबुर्गी के केबीएन अस्पातल में ऑक्सीजन की कमी से चार मरीजों की मौत हो गई थी। कर्नाटक के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते कई मरीजों की मौत हो चुकी है। बता दें कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!