कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में दही हांडी फोड़ते समय जमीन पर गिरा 24 वर्षीय युवक, मौत

Edited By Updated: 23 Aug, 2022 01:34 PM

24 year old youth fell on the ground while bursting dahi handi in mumbai

मुंबई में दही हांडी के एक समारोह में घायल हुए 24 वर्षीय प्रतिभागी की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 मुंबई: मुंबई में दही हांडी के एक समारोह में घायल हुए 24 वर्षीय प्रतिभागी की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘शिव शंभो गोविंदा पाठक' समूह के सदस्य संदेश दलवी को शुक्रवार को विले पार्ले क्षेत्र के बामनवाड़ी में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान ‘गोविंदा' द्वारा बनाए गए मानव ‘पिरामिड' से गिरने के बाद सिर में गंभीर चोटें आईं। 

विले पार्ले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात नानावटी अस्पताल में दलवी की मौत हो गई। दलवी के घायल होने के बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अधिकारी ने बताया कि उसकी मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत) और 338 (जीवन को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) को जोड़ा है। उन्होंने बताया कि अब तक घटना के संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की आगे की जांच जारी है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!