Dadra Blast: दादरा में हुआ भीषण हादसा, इंडस्ट्रियल गैस सिलेंडर फटने से 4 की हुई मौत, कई घायल

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 01:40 PM

4 killed 6 injured in dadra industrial gas cylinder explosion

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के दादरा क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ है। दादरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल यूनिट में एक नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जबकि 6 लोगों के घायल होने...

Dadra Blast: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के दादरा क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ है। दादरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल यूनिट में एक नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर सामने आई है, जबकि 6 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूँज दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत फैल गई।

धमाके के बाद का मंजर

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुँची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

जांच के लिए बुलाई गई FSL टीम

 फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया कि ब्लास्ट क्यों हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात के वलसाड से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विशेष टीम बुलाई गई है। विशेषज्ञों की यह टीम विस्फोट के तकनीकी कारणों और सुरक्षा में हुई चूक की बारीकी से जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!