दिल्ली में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 5,506 नए मामले, 20 लोगों की मौत

Edited By Updated: 08 Apr, 2021 06:08 AM

5 506 new cases of corona in delhi in the last 24 hours 20 people died

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,506 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस दौरान 20 लोगों ने इस जानलेवा बीमारी से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों के साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,90,568 हो गए हैं। वहीं, दिल्ली में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 11,133 पर पहुंच गई।
PunjabKesari
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के पांच हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 5,100 मामले सामने आए थे। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण की दर बुधवार को बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में अब तक 6.59 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 19,455 मरीजों का इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 घंटे में दिल्ली में कुल 90,202 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 52,477 RT-PCR और 37,724 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 15,165,413 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,98,179 टेस्ट किए गए हैं।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!