8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मिल सकता है 20 महीने का एरियर

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 06:44 PM

good news for government employees they could receive 20 months of arrears

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। लाखों कर्मचारियों को इसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। लाखों कर्मचारियों को इसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, आठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है। रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बनी कमेटी फिलहाल सुझावों पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत या 2027 तक निर्णय आ सकता है।

20 महीने का एरियर भी मिलेगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आठवें वेतन आयोग की सैलरी 1 जनवरी से लागू मानी जाए लेकिन इसे लागू करने में देरी होती है, तो सरकार पूरे 20 महीने का एरियर कर्मचारियों को दे सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों का यह 20 महीने का एरियर 3.6 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक हो सकता है। यह राशि कर्मचारी की बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगी।

फिटमेंट फैक्टर से तय होगी सैलरी बढ़ोतरी
सैलरी बढ़ोतरी का निर्धारण फिटमेंट फैक्टर के आधार पर होगा। फिटमेंट फैक्टर वह संख्या है जिसका इस्तेमाल बेसिक सैलरी बढ़ाने के लिए किया जाता है। पिछले सातवें वेतन आयोग में इसे 2.57 पर तय किया गया था। कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.0 से 3.25 तक होना चाहिए, क्योंकि पिछले 10 साल में महंगाई और जीवनयापन की लागत काफी बढ़ी है। अधिक फिटमेंट फैक्टर का मतलब बेसिक सैलरी, पेंशन और कुल आय में ज्यादा बढ़ोतरी है।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
कम और मिडियम सैलरी वाले कर्मचारियों को सबसे अधिक फायदा होने की संभावना है। उदाहरण के लिए: लेवल 1 के कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 36,000–46,260 रुपये हो सकती है। लेवल 6 के कर्मचारी की सैलरी 35,400 रुपये से बढ़कर 70,800–90,978 रुपये हो सकती है। लेवल 8 के कर्मचारी की बेसिक सैलरी 47,600 रुपये है, जो 2.57 फैक्टर पर 1.2 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। अगर 3.0+ फैक्टर मंजूर होता है, तो यह और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

कुल मिलाकर मासिक सैलरी में बढ़ोतरी 18,000 रुपये से 74,000 रुपये या उससे अधिक हो सकती है। बकाया राशि (एरियर) का बड़ा लाभ बकाया राशि या एरियर आठवें वेतन आयोग के तहत मिलने वाले सबसे बड़े फायदे में से एक माना जा रहा है। नई वेतन संरचना 1 जनवरी 2026 से लागू होने के कारण कर्मचारियों को 18–24 महीने तक का बकाया मिल सकता है। निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए अनुमानित एरियर 3.6 लाख रुपये उच्च स्तर के कर्मचारियों के लिए 14–15 लाख रुपये इससे कर्मचारियों को एकमुश्त बड़ी राशि मिलने की संभावना है, जो वित्तीय रूप से राहत प्रदान करेगी।

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें
कर्मचारी और पेंशनभोगी अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस निर्णय से न केवल मासिक आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पिछली 20 महीनों की बकाया राशि भी उन्हें मिल सकेगी, जिससे उनके वित्तीय हालात में सुधार आएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!