Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Mar, 2026 05:25 PM

18K/24 Carat Gold: हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों में जो सुस्ती देखी गई थी, वह अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पिछले दो दिनों के भीतर सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई है, जिससे निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी सोने की तरफ बढ़ गया है।...
18K/24 Carat Gold: हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमतों में जो सुस्ती देखी गई थी, वह अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पिछले दो दिनों के भीतर सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई है, जिससे निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी सोने की तरफ बढ़ गया है। पिछले दो दिनों के दौरान 24 कैरेट गोल्ड (100 ग्राम) की कीमत में लगभग 39,800 रुपये तक की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 36500 रुपये की बढ़ोतरी हुई जो बाजार में आई अचानक रिकवरी को साफ दर्शाती है।
वैश्विक तनाव बना कीमतों में तेजी की वजह
सोने की इन बढ़ती कीमतों के पीछे मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है। हालांकि अमेरिका ने पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को शांति का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन ईरान ने बातचीत की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान ने 'Strait of Hormuz' पर अपने पूर्ण नियंत्रण की शर्त रख दी है, जो वैश्विक तेल व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल इसी मार्ग से गुजरता है, इसलिए वहां तनाव बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था और शेयर बाजारों में घबराहट है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों में उछाल के रूप में दिख रहा है।
24 Carat Gold: शुद्ध सोने की कीमतों में लगी आग
सबसे शुद्ध माने जाने वाले 24 कैरेट सोने की चमक आज और बढ़ गई है। कल के मुकाबले इसमें 22 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त देखी गई है, जिससे अब 1 ग्राम की कीमत 14,689 रुपये हो गई है। अगर आप 10 ग्राम सोना खरीदते हैं, तो आपको 1,46,890 रुपये खर्च करने होंगे, जो कल की तुलना में 220 रुपये ज्यादा है। वहीं, बड़े निवेशकों के लिए 100 ग्राम की कीमत अब 14,68,900 रुपये तक जा पहुंची है।
22 Carat Gold: गहनों वाला सोना भी हुआ महंगा
ज्यादातर ज्वेलरी बनाने के काम आने वाला 22 कैरेट सोना भी पीछे नहीं है। इसकी कीमतों में 20 रुपये प्रति ग्राम का इजाफा हुआ है, जिससे आज का भाव 13,465 रुपये प्रति ग्राम पर है। 8 ग्राम की गिन्नी के लिए अब आपको 1,07,720 रुपये देने होंगे, जबकि 10 ग्राम का रेट 200 रुपये की उछाल के साथ 1,34,650 रुपये पर स्थिर हुआ है।
18 Carat Gold: कम बजट वाले सेगमेंट में भी तेजी
18 कैरेट सोने के दाम में भी आज उछाल दर्ज किया गया। इसमें 16 रुपये प्रति ग्राम की वृद्धि हुई है, जिससे 1 ग्राम की कीमत अब 11,017 रुपये है। 10 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 1,10,170 रुपये चुकाने होंगे, जो पिछले सत्र के मुकाबले 160 रुपये अधिक है। 100 ग्राम की खरीदारी पर यह बढ़त 1,600 रुपये तक बैठती है।
चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर
एक तरफ जहां सोना महंगा हो रहा है, वहीं चांदी के बाजार में आज बड़ी हलचल देखी गई। वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता के बावजूद भारत में आज चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये प्रति किलो तक की भारी गिरावट आई है। फिलहाल बाजार में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। सोने की बढ़ती कीमतों और चांदी की इस बड़ी गिरावट ने खरीदारों और निवेशकों को चौंका दिया है।