श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़! शिरडी में साईं बाबा मंदिर के पास से 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 04:21 PM

700 kg of adulterated peda seized near the sai baba temple in shirdi

FDA ने यह कार्रवाई श्रद्धालुओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की। टीम ने पहले प्रसाद वाले पेड़ों के सैंपल की जांच की, जिसमें पता चला कि मिठाई की क्वालिटी अच्छी नहीं है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने शिरडी में प्रसाद बेचने वाले कई सेंटर्स और...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) राज्य में फूड सेफ़्टी के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शिरडी में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान, विभाग ने साईं बाबा मंदिर परिसर के पास 650 से 700 किलोग्राम मिलावटी और घटिया पेड़ा ज़ब्त करके नष्ट कर दिया। 

FDA ने यह कार्रवाई श्रद्धालुओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की। टीम ने पहले प्रसाद वाले पेड़ों के सैंपल की जांच की, जिसमें पता चला कि मिठाई की क्वालिटी अच्छी नहीं है। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने शिरडी में प्रसाद बेचने वाले कई सेंटर्स और सप्लाई यूनिट्स पर छापेमारी और निरीक्षण किया। 


इस छापेमारी के दौरान लगभग 700 किलोग्राम मिलावटी प्रसाद ज़ब्त किया गया और उसे नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। भले ही FDA ने मिलावटी पेड़े को नष्ट कर दिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक श्रद्धालुओं की सेहत के साथ खिलवाड़ होता रहेगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!