Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 May, 2026 09:24 AM

वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल $102 प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है जिससे दुनिया भर में ईंधन महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि...
8 May Petrol Diesel Price : वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल $102 प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है जिससे दुनिया भर में ईंधन महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आज यानी 8 मई को राहत भरी खबर है। देश की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कच्चे तेल में उछाल, पर भारत में दाम स्थिरपश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव की वजह से तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
इसके बावजूद भारतीय तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)—ने महानगरों में तेल की कीमतों को स्थिर बनाए रखा है। बता दें कि भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम तय किए जाते हैं। यह विदेशी मुद्रा विनिमय दरों और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होते हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल की ताजा कीमतें (प्रति लीटर)
नई दिल्ली ₹94.77
मुंबई ₹103.54
कोलकाता ₹105.41
चेन्नई ₹100.84
बेंगलुरु ₹102.92
हैदराबाद ₹107.46
पटना ₹105.23
लखनऊ ₹94.69

प्रमुख शहरों में डीजल के आज के रेट (प्रति लीटर)
मुंबई ₹90.03
चेन्नई ₹92.39
बेंगलुरु ₹90.99
हैदराबाद ₹95.70
पटना ₹91.49
नोएडा ₹87.98
गुड़गांव ₹88.10
तिरुवनंतपुरम ₹96.21

जानें क्यों हो रहा कच्चे तेल के दाम में इजाफा?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ता तनाव है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने तेल की सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ब्रेंट क्रूड $100 प्रति बैरल से ऊपर बना रहता है तो आने वाले समय में भारतीय तेल कंपनियों पर भी कीमतों को बढ़ाने का दबाव बन सकता है।
घर बैठे कैसे चेक करें अपने शहर का भाव?
आप एक SMS के जरिए भी अपने शहर के ताजा रेट जान सकते हैं:
IOC: अपने मोबाइल से RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।
BPCL: RSP <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।
HPCL: HPPRICE <स्पेस> शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।