हार गई इंसानियत! 8 साल का मासूम अकेले ही माँ का शव लेकर पहुँचा पोस्टमार्टम करवाने, रुला देगी ये इमोशनल तस्वीर

Edited By Updated: 16 Jan, 2026 12:05 PM

8 year old etah boy mother funeral responsibility

उत्तर प्रदेश से दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यूपी के एटा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने कई सारे सवाल खड़े किए हैं। यहां पर एक 8 साल का मासूम बच्चा अपनी मां के शव को लेकर पोस्टमार्टम करवाने पहुंचा। इसे देखकर मौके पर मौजूद सभी लोगों की...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश से दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यूपी के एटा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने कई सारे सवाल खड़े किए हैं। यहां पर एक 8 साल का मासूम बच्चा अपनी मां के शव को लेकर पोस्टमार्टम करवाने पहुंचा। इसे देखकर मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

8 साल का मासूम बना मां का सहारा

दरअसल 45 साल की मृतक नीलम काफी समय से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। नीलम का आठ साल का बच्चा मां का इलाज करवाने के लिए उसे दिल्ली, कानपुर और फर्रुखाबाद तक लेकर गया। बीमारी के चलते बुधवार रात माँ ने अंतिम सांस ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।  

संपत्ति के भूखे लोगों ने तोड़े रिश्ते

 मासूम ने बताया कि उसके पिता की 1 साल पहले ही डेथ हो चुकी और उसके रिश्तेदारों ने उनसे किनारा कर लिया। उसके संबंधियों जैसे उसके चाचा और अन्य परिजनों की नजर उनकी संपत्ति पर तो है। उसकी बीमार मां के इलाज के लिए किसी ने पैसे को लेकर कोई भी मदद नहीं की। इतना ही नहीं जब मौत के बाद उसकी मां को कंधे की जरुरत थी, तब भी कोई रिश्तेदार आगे नहीँ आया।  

पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

पुलिस को जैसे ही इस दर्दनाक स्थिति के बारे में पता चला तो जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने तुरंत इस मामले को अपने हाथों में लिया। पुलिस ने महिला का अंतिम संस्कार करवाया और भविष्य में मदद का भरोसा भी दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!