Edited By Radhika,Updated: 11 Apr, 2026 02:21 PM

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8th Pay Commission इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वेतन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर और नई पेंशन स्कीम को लेकर अलग अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। आइए डिटेल में जानते हैं कि यह आयोग कैसे काम कर रहा है और...
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8th Pay Commission इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वेतन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर और नई पेंशन स्कीम को लेकर अलग अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। आइए डिटेल में जानते हैं कि यह आयोग कैसे काम कर रहा है और आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा।
ये भी पढें- Gratuity Rules: अब इन कर्मचारियों की भी लगेगी लॉटरी! 1 साल काम करने पर मिलेगी Gratuity, जानिए क्या भी होगा फायदा या नहीं?
क्या है 8वां वेतन आयोग?
8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय पैनल है। इसका मुख्य काम सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति लाभों (पेंशन) की समीक्षा करना और उनमें संशोधन की सिफारिश करना है। यह आयोग देश की आर्थिक स्थिति और महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए अपना सुझाव सरकार को सौंपता है।
कौन संभाल रहा है कमान?
17 जनवरी 2025 को इस आयोग का औपचारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। पैनल के अन्य प्रमुख सदस्यों में प्रोफेसर पुलक घोष और सदस्य-सचिव के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी पंकज जैन शामिल हैं।

सैलरी बढ़ाने वाला 'फिटमेंट फैक्टर'
कर्मचारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण शब्द 'फिटमेंट फैक्टर' है। यह वह संख्या है जिससे आपकी पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। 7वें वेतन आयोग में इसे 2.57 रखा गया था। इस बार जानकारों का मानना है कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.60 से 2.85 के बीच रह सकता है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में 24% से 30% तक का उछाल आ सकता है। उदाहरण के तौर पर, जो बेसिक सैलरी अभी ₹20,000 के आसपास है, वह बढ़कर ₹46,000 से ₹57,000 तक जा सकती है।
पेंशनर्स के लिए क्या है खास?
पेंशनभोगियों के लिए भी अच्छी खबर है। नई पेंशन की कैलकुलेशन संशोधित बेसिक सैलरी के आधार पर की जाएगी। वर्तमान में जो न्यूनतम पेंशन ₹9,000 है, वह नए फॉर्मूले के तहत ₹22,500 से ₹25,000 के बीच पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- UPI Pocket Money Feature : अब बिना बैंक अकाउंट के भी कर सकेंगे UPI Payment, Google Pay ने लॉन्च किया ये खास फीचर
ये है लेटेस्ट अपडेट
आयोग वर्तमान में विभिन्न हितधारकों (Stakeholders) और कर्मचारी यूनियनों के साथ परामर्श के चरण में है। 10 अप्रैल 2026 को आयोग ने नए सलाहकारों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग देशभर में बैठकें कर रहा है, जिसमें 24 अप्रैल 2026 को देहरादून में होने वाली अहम बैठक भी शामिल है। इससे जुड़ी ताजा जानकारी के लिए सरकार ने एक पोर्टल https://8cpc.gov.in/ भी लॉन्च किया है।
कब से लागू होगा नया वेतनमान?
योजना के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। हालांकि, अंतिम निर्णय आयोग की रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। यह 10 साल के उस चक्र का हिस्सा है जो 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग के समय से चला आ रहा है।