Bengaluru LPG Blast: गेस्ट हाउस में फटा LPG सिलेंडर, 9 मजदूर झुलसे, 6 की हालत गंभीर

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 03:32 PM

9 migrant workers injured in lpg cylinder explosion in bengaluru

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सटे बोम्मासांद्रा इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हेब्बागोडी थाना क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) आवास में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर में संदिग्ध विस्फोट होने से वहां रह रहे पश्चिम बंगाल के 9 प्रवासी मजदूर घायल...

Bengaluru LPG Blast : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सटे बोम्मासांद्रा इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हेब्बागोडी थाना क्षेत्र स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) आवास में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर में संदिग्ध विस्फोट होने से वहां रह रहे पश्चिम बंगाल के 9 प्रवासी मजदूर घायल हो गए।

वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के एक पीजी में उस समय हुई जब ये मजदूर सुबह सोकर उठे थे। 

सभी एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं। उसने बताया कि घटना के समय सभी 9 मजदूर कमरे में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार घायलों में से छह लोग 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनका यहां चंदापुरा के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना के सटीक कारणों और क्रम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!