9 साल की बच्ची से रे'प, चचेरे भाई ने बहाने से जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Edited By Updated: 19 Apr, 2025 11:14 PM

9 year old girl made victim of lust

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी नौ साल की चचेरी नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शनिवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी नौ साल की चचेरी नाबालिग बहन के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शनिवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनन्द ने घटना शुक्रवार शाम को हुई। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कानूनी कार्रवाई जारी है। 

उन्होंने कहा कि पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के अनुसार शुक्रवार देर शाम तेज हवा और आंधी के दौरान खेत में पड़े पुआल पर तिरपाल डालने के बहाने युवक पीड़िता को घर से बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया। आरोप है कि जंगल में युवक ने लड़की से दुष्कर्म किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!