सीलबंद नमकीन के पैकेट से निकला मरा चूहे का बच्चा, वायरल हुआ VIDEO

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 07:06 PM

a dead mouse baby came out of a sealed salt packet the went viral

पैकेज्ड फूड की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कानपुर देहात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजपुर कस्बे में एक उपभोक्ता ने दावा किया है कि उसे एक ब्रांडेड नमकीन के सीलबंद पैकेट के अंदर मरा हुआ चूहा मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...

नेशनल डेस्क : पैकेज्ड फूड की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कानपुर देहात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजपुर कस्बे में एक उपभोक्ता ने दावा किया है कि उसे एक ब्रांडेड नमकीन के सीलबंद पैकेट के अंदर मरा हुआ चूहा मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। विभाग ने संबंधित नमकीन निर्माता कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया है।

₹80 में खरीदा था नमकीन का पैकेट

जानकारी के मुताबिक, राजपुर कस्बे की नई बस्ती निवासी जावेद खान ने बुधवार को मुगल रोड स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए ₹80 का ब्रांडेड नवरत्न मिक्सचर पैकेट खरीदा था। जावेद के अनुसार दुकान के सामने ही पैकेट खोलने के बाद जब उन्होंने उसमें हाथ डाला तो नमकीन के बीच मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत दुकानदार को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने नमकीन के पैकेट और उसके अंदर पड़े चूहे का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में मिला चूहे का मरा बच्चा 😱

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहाँ, नई बस्ती निवासी जावेद खान ने मुगल सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान से बच्चों के लिए ₹80 का दालमोंठ पैकेट खरीदा।

दुकान के सामने बैठकर जैसे ही उन्होंने… pic.twitter.com/Z1dQsPrgTC

— Adesh_26 (@SonOfBharat_88) August 20, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होने और उपभोक्ता की शिकायत के बाद क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम राजपुर पहुंची। जांच टीम ने शिकायतकर्ता और संबंधित दुकानदार के बयान दर्ज किए हैं। विभाग ने नमकीन बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों से भी जवाब मांगा है। कंपनी को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि सीलबंद पैकेट के अंदर कथित तौर पर मरा हुआ चूहा कैसे पहुंचा।

बैच नंबर और निर्माण प्रक्रिया की होगी जांच

अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पैकेट के बैच नंबर और निर्माण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर नमकीन के नमूने लेकर उनकी जांच भी कराई जाएगी। जांच में यदि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

पैकेज्ड फूड की गुणवत्ता पर उठे सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद पैकेज्ड फूड की स्वच्छता और क्वालिटी कंट्रोल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, खाद्य विभाग अभी पूरे मामले की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कथित संदूषण निर्माण या पैकेजिंग के दौरान हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!