मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से 2 लोगों की मौ'त; 5 घायल

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 05:58 AM

major accident in mumbai 2 people died after a 22 foot tall ganesha statue fell

मुंबई के दक्षिण मुंबई स्थित भूलेश्वर इलाके में शनिवार रात को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आगमन के दौरान करीब 22 फीट ऊंची ‘भूलेश्वरचा राजा’ की भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह धराशायी हो गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों...

नेशनल डेस्कः मुंबई के दक्षिण मुंबई स्थित भूलेश्वर इलाके में शनिवार रात को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आगमन के दौरान करीब 22 फीट ऊंची ‘भूलेश्वरचा राजा’ की भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह धराशायी हो गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पंडाल से महज 50 मीटर पहले हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार (22 अगस्त) की रात करीब 9:51 बजे बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना और जय अंबे चौक के पास हुआ। भगवान गणेश की इस विशाल प्रतिमा को भायखला से भूलेश्वर स्थित पंडाल में ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि प्रतिमा अपने पंडाल से महज 50 से 60 मीटर की दूरी पर थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से यह बड़ा हादसा हो गया।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान
घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एम्बुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान संकेत नेवशे और बृजेश हेमंत जोशी के रूप में की गई है। वहीं, पांच घायलों की पहचान वैभव घेनंद, पवन चौरसिया, लावण्या गनेर, दिव्या गनेर और कुणाल काशिद के रूप में हुई है। नगर निकाय के डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 10 दिनों तक चलने वाला गणेशोत्सव सबसे बड़े और धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है, जिसमें भव्य जुलूस निकालने की एक दशक से भी पुरानी परंपरा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!