Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Apr, 2026 11:34 AM

उत्तर गोवा में तेज गति से गुजर रही लग्जरी कार (मिनी कूपर) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पांच सितारा होटल की 23 वर्षीय महिला कर्मचारी की मौत हो गई जबकि उसका पुरुष सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने...
नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक रविकांत अडंगले (49) ने तीन अप्रैल को तड़के अंबरनाथ और बदलापुर रेलवे स्टेशन के बीच यह कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार, रविकांत ने अपनी पत्नी रश्मि, सास अरुणा निर्भवने और साली सुनीता राजेंद्र गायकवाड़ द्वारा "लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना" के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मृत्यु के लिए विशेष रूप से अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।