पेट्रोल पंप के पास खड़ी बस चुराकर भागा शख्स, रास्ते में मचाई अफरा-तफरी, दो वाहनों को मारी टक्कर

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 06:56 PM

a man stole a minibus in indore and fled ramming into two vehicles

इंदौर में एक व्यक्ति ने मंगलवार को मिनी बस चुराने के बाद उसे सड़क पर अंधाधुंध गति से दौड़ाते हुए दो वाहनों को टक्कर मार दी जिससे आरोपी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौरः इंदौर में एक व्यक्ति ने मंगलवार को मिनी बस चुराने के बाद उसे सड़क पर अंधाधुंध गति से दौड़ाते हुए दो वाहनों को टक्कर मार दी जिससे आरोपी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ओमप्रकाश ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि विजय नगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास मिनी बस खड़ी थी और उसका चालक चाबी वाहन में छोड़कर कहीं बाहर चला गया था, तभी एक व्यक्ति ने बस चुरा ली। उन्होंने बताया,''आरोपी मिनी बस को अंधाधुंध गति से दौड़ाते हुए एमआर-10 रोड पर पहुंचा और उसने एक मोटरसाइकिल तथा एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।''

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बेकाबू मिनी बस बाद में एक चौराहे पर बिजली के खंभे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आरोपी और ऑटो रिक्शा चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा, हमें संदेह है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!