तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

Edited By Updated: 24 Jan, 2026 05:48 PM

a speeding truck ran over two motorcyclists killing one

उत्तर प्रदेश बलिया जिले में शनिवार को सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घायल को गंभीर स्थिति में वाराणसी ले जाया गया है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश बलिया जिले में शनिवार को सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घायल को गंभीर स्थिति में वाराणसी ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर शनिवार अपराह्न साढ़े दस बजे सिलेंडर से लदे एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार रवि पासवान (22) की मौत हो गई जबकि मंटू चौधरी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घायल किशोर को गंभीर स्थिति में वाराणसी ले जाया गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के समय हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा के निवासी दोनों मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति दवा लेने के लिए बादिलपुर की ओर जा रहे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!