Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Mar, 2026 03:51 PM

उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम गैसिंगपुर निवासी लखन बाथम (35) सोमवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। मंगलवार...
नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम गैसिंगपुर निवासी लखन बाथम (35) सोमवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनकी बहन आरती उन्हें जगाने पहुंची। जैसे ही उसने रजाई हटाई लखन का शव खून से लथपथ मिला। यह द्दश्य देखकर वह चीख पड़ी जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूरी पर एक चप्पल और एक अंगोछा बरामद हुआ है जिसे पुलिस हमलावर का मानकर जांच कर रही है।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अजय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमाटर्म के लिए फतेहगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।