Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Jul, 2026 02:14 PM

एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डायनामिक करेंसी कन्वर्जन चार्ज (DCC) बढ़ाने का फैसला किया है। यानि अब विदेश में कुछ तरह के कार्ड पेमेंट करने पर ग्राहकों को पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा।
DCC Charge Hike: एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डायनामिक करेंसी कन्वर्जन चार्ज (DCC) बढ़ाने का फैसला किया है। यानि अब विदेश में कुछ तरह के कार्ड पेमेंट करने पर ग्राहकों को पहले से ज्यादा चार्ज देना होगा।
एक्सिस बैंक ने कितना बढ़ाया चार्ज
बैंक की बदली हुई शर्तों और नियमों के अनुसार, एक्सिस बैंक 28 अगस्त, 2026 से अपने क्रेडिट कार्ड पर DCC फीस 1.5 फीसदी से बढ़ाकर 3.5 फीसदी कर देगा। MyZone, Select, Privilege और Neo क्रेडिट कार्ड पर यह शुल्क 3.5 फीसदी होगा, जबकि Magnus और Magnus for Burgundy कार्ड पर चार्ज 1.5 फीसदी से बढ़कर 2 फीसदी हो जाएगा, Olympus कार्डधारकों से 1.8 फीसदी चार्ज लिया जाएगा।
कोटक महिंद्रा बैंक पर कितना लगेगा चार्ज
कोटक महिंद्रा बैंक 1 अगस्त से डेबिट-कार्ड ट्रांजैक्शन पर फीस 1 फीसदी + GST से बढ़ाकर 3.5 फीसदी + GST कर देगा।
इससे पहले ICICI बैंक ने 21 जून को अपने सभी डेबिट कार्ड पर चार्ज 1 फीसदी से बढ़ाकर 3.5 फीसदी + GST कर दिया था।
क्या है डीसीसी?
जब आप विदेश में किसी दुकान, होटल या वेबसाइट पर कार्ड से भुगतान करते हैं, तो कई बार आपको विकल्प मिलता है कि भुगतान स्थानीय मुद्रा (जैसे डॉलर, यूरो, पाउंड आदि) में करें या भारतीय रुपए (INR) में। अगर आप रुपए में भुगतान का विकल्प चुनते हैं, तो इसे DCC (Dynamic Currency Conversion) कहा जाता है। इस स्थिति में विदेशी व्यापारी या उसका पेमेंट प्रोसेसर मुद्रा का रूपांतरण करता है और बैंक उस पर अतिरिक्त DCC शुल्क भी वसूल सकता है।