Edited By Radhika,Updated: 03 May, 2026 11:00 AM

दिल्ली के विवेक विहार आज तड़के सुबह उस समय चीख- पुकार मच गई, जब एक 4 मंजिंला इमारत में एसी में ब्लास्ट लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा इतना भयानक था कि इमारत के पिछले हिस्से में सो रहे लोगों को बिस्तर से उठने तक...
Vivek Vihar AC Fire: दिल्ली के विवेक विहार आज तड़के सुबह उस समय चीख- पुकार मच गई, जब एक 4 मंजिंला इमारत में एसी में ब्लास्ट लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा इतना भयानक था कि इमारत के पिछले हिस्से में सो रहे लोगों को बिस्तर से उठने तक का मौका नहीं मिला।
<
>
AC ब्लास्ट और बंद दरवाजे बने काल
फिलहाल हादसे को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार इमारत की दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में लगे एयर कंडीशनर (AC) में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते इसने तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर सीढ़ियों पर देखने को मिली। तीसरी मंजिल पर रहने वाला एक परिवार जान बचाने के लिए ऊपर छत की तरफ भागा, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए। दम घुटने और आग की लपटों के कारण सीढ़ियों पर ही उनकी मौत हो गई।
सोते-सोते ही मौत की आगोश में समा गए लोग
दमकल विभाग के मुताबिक, आग इतनी ज्यादा थी और इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने बिस्तर से उठने का मौका नहीं मिला। तीन शव सीधे बिस्तर पर ही मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें संभलने का एक पल भी नहीं मिला। इमारत के आगे की तरफ रहने वाले लोगों को तो रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन पीछे की तरफ फंसे लोग मौत के जाल में फंस गए।
<
>
DNA टेस्ट से होगी पहचान
घटनास्थल पर पहुँचे स्थानीय निगम पार्षद का कहना है कि दूसरी मंजिल से 6 और ऊपरी मंजिल से 3 शव बरामद किए गए हैं। शव इस कदर झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करना या लिंग (Gender) बताना भी नामुमकिन है। मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट का सहारा लिया जाएगा।
चश्मदीदों का बयान
एक स्थानीय निवासी ने बताया, "सुबह 5 बजे जब मैं पहुँचा, तो लपटें आसमान छू रही थीं। हमने पीछे की तरफ से लोहे की ग्रिल काटकर एक महिला और एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन बाकी लोगों तक पहुँचना असंभव था।"