ADR का खुलासा: राष्ट्रीय दलों को पिछले 14 साल में 11,234 करोड़ रुपये का चंदा अज्ञात स्रोतों से मिला

Edited By Updated: 10 Mar, 2020 08:48 AM

adr income tax return election commission congress

वर्ष 2004-05 से लेकर वर्ष 2018-19 के बीच राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से कुल 11,234.12 करोड़ रुपए चंदा मिला है।

नई दिल्ली: वर्ष 2004-05 से लेकर वर्ष 2018-19 के बीच राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से कुल 11,234.12 करोड़ रुपए चंदा मिला है। गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के ब्यौरे और आयकर रिटर्न के आधार पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में 7 राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को कुल 3749.37 करोड़ रुपए का चंदा मिला है।

PunjabKesari

राजनीतिक दलों को मिले अज्ञात स्रोत से कुल 2512.98 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले हैं। इसमें चुनावी बांड की हिस्सेदारी 1960.68 करोड़ रुपए है। इसी अवधि में भाजपा को अज्ञात स्रोत से 1612.04 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले हैं जो कुल अज्ञात स्रोत से प्राप्त चंदे का 64 प्रतिशत है। कांग्रेस ने अज्ञात स्रोत से प्राप्त चंदे की राशि 728.88 करोड़ रुपए घोषित की है। यह 29 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 2018-19 में राजनीतिक दलों को 71.44 लाख रुपए का नकद चंदा मिला है।  मौजूदा प्रावधानों के अनुसार 20 हजार रुपए से कम चंदा देने वालों और चुनावी बांड देने वालों का नाम सार्वजनिक करना आवश्यक नहीं है। इसके परिणामस्वरूप 67 प्रतिशत चंदे का स्रोत अज्ञात बना रहा। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!