Edited By Ramkesh,Updated: 21 Jul, 2026 03:38 PM

प्रतियोगी परीक्षओं में गड़बड़ी को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में अपनी मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी'(सीजेपी) ने धरने पर बैठी है। सीजेपी का एक प्रतिनिधि मंडल ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, लेकिन इस बीच बड़ी खबर आई है कि भारत~अमरीका समझौते से नाराज...
नेशनल डेस्क: प्रतियोगी परीक्षओं में गड़बड़ी को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में अपनी मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी'(सीजेपी) ने धरने पर बैठी है। सीजेपी का एक प्रतिनिधि मंडल ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, लेकिन इस बीच बड़ी खबर आई है कि भारत~अमरीका समझौते से नाराज किसानों ने दिल्ली में महापंचायत का ऐलान कर दिया है। इससे सरकार के होश उड़ गए हैं। किसनों का आरोप है कि इससे अमरीकी कृषि प्रोडक्ट्स भारत में सस्ते रेट में बिकगें जिससे किसानों का नुकसान होगा। इसे लेकर नाराज किसान दिल्ली कूच कर दिया है।

हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को किसान महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे कम से कम चार किसानों को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से सटे सिंघू बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में ''देश बचाओ मोर्चा'' के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय ''किसान महापंचायत'' आयोजित हो रहा है।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा सोमवार को आयोजित ''संसद चलो'' मार्च के मद्देनजर, दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। हरियाणा के एक किसान ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लोगों को महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास करते समय सिंघू बॉर्डर के पास हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें अपने वाहन सीमा पर खड़े करने और वहीं रहने का निर्देश दिया।