दिल्ली में सातों सीट जीतने के बाद अब विधानसभा चुनाव में BJP का हौसला दोगुना हो गया : सचदेवा

Edited By Updated: 06 Jul, 2024 01:36 PM

after winning all seven seats in delhi bjp s confidence has doubled  sachdeva

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में मिली जीत के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह और हौसला दोगुना हो गया है। दिल्ली में अगले साल...

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में मिली जीत के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह और हौसला दोगुना हो गया है। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है।

PunjabKesari

दिल्ली के विकास के लिए केंद्र में पार्टी के दोहरे इंजन की जरूरत...
भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 123वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सचदेवा ने कहा कि भाजपा रविवार को पार्टी की विस्तारित कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा करेगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के 61 विधायक है, जबकि भाजपा के 8 सदस्य हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र में पार्टी के दोहरे इंजन की जरूरत है। भाजपा दो दशक से अधिक समय से दिल्ली की सत्ता से बाहर है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!