Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Jul, 2025 11:41 AM

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। एक आम आदमी जिसने बड़े सपने और उम्मीदों के साथ शादी रचाई थी उसे सुहागरात के बाद एक ऐसा झटका लगा जिससे उसका दिल टूट गया। दुल्हन दूध लेकर आई और कहा, मैं अभी आई...
नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। एक आम आदमी जिसने बड़े सपने और उम्मीदों के साथ शादी रचाई थी उसे सुहागरात के बाद एक ऐसा झटका लगा जिससे उसका दिल टूट गया। दुल्हन दूध लेकर आई और कहा, मैं अभी आई फिर दूध पीते ही पति का मूड बदल गया और सुबह जब देखा तो दुल्हन घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में लुटेरी दुल्हन कविता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुहागरात के बाद दिया चकमा
यह घटना आगरा के रहने वाले सचिन के साथ हुई जिसकी शादी 4 जुलाई को कविता नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। घरवालों ने दुल्हन का भव्य स्वागत किया था और सुहागरात भी धूमधाम से मनी थी।
यह भी पढ़ें: आसमान में गूंजी किलकारी! 35,000 फीट की ऊंचाई पर जन्मा नन्हा मुसाफिर, कैबिन क्रू ने करवाई सफल डिलीवरी
लेकिन शादी के लगभग 15 दिन बाद यानी 22 जुलाई को कविता ने एक शातिर योजना को अंजाम दिया। सोने से पहले उसने घर के सभी सदस्यों को दूध में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। जब सभी गहरी नींद में सो गए तो दुल्हन घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब घर के सदस्य जागे तो दुल्हन को गायब पाया और घर का सारा कीमती सामान भी गायब था। यह देखकर उनके होश उड़ गए।
पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश
पीड़ित परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई। थानाध्यक्ष शमशाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो लूट के मकसद से ही लड़कियों की शादी कराता है। शादी के बाद मौका पाकर गिरोह के सदस्य दुल्हन की मदद से घर से नकदी और ज्वेलरी लूटकर फरार हो जाते हैं। इस गैंग के अन्य सदस्य भी इस काम में सहयोग करते हैं। शमशाबाद गांव के सचिन के साथ भी इसी तरह की घटना हुई थी।
यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों ने पति को बनाया हैवान, सो रही थी पत्नी, फिर आई वो रात...
थानाध्यक्ष ने बताया कि 22 जुलाई को सचिन की तहरीर (शिकायत) के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। बुधवार को पुलिस ने धिमश्री के पास से इस मामले में कविता सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरोह के दो अन्य सदस्य, ओम प्रकाश (पुत्र शिवलाल) और राजेंद्र (पुत्र मंसाराम) अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।