Edited By Ramanjot,Updated: 18 Feb, 2026 05:24 PM

देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। अप्रैल 2026 में राज्यसभा की 37 सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और इनके लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
नेशनल डेस्क: देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। अप्रैल 2026 में राज्यसभा की 37 सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और इनके लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
Election Commission of India ने घोषणा की है कि 10 राज्यों की इन सीटों पर 16 मार्च 2026 को मतदान होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
चुनाव कार्यक्रम (Election Schedule 2026)
- नोटिफिकेशन जारी: 26 फरवरी 2026
- नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
- नामांकन वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
- मतदान: 16 मार्च 2026
- मतगणना: 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)
किन राज्यों में कितनी सीटें खाली?
अप्रैल में जिन राज्यों से सीटें रिक्त हो रही हैं, उनका ब्योरा इस प्रकार है:
- महाराष्ट्र – 7 सीट
- तमिलनाडु – 6 सीट
- पश्चिम बंगाल – 5 सीट
- बिहार – 5 सीट
- ओडिशा – 4 सीट
- असम – 3 सीट
- छत्तीसगढ़ – 2 सीट
- हरियाणा – 2 सीट
- तेलंगाना – 2 सीट
- हिमाचल प्रदेश – 1 सीट
सबसे अधिक सीटें महाराष्ट्र से खाली हो रही हैं, जिससे वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
जिन दिग्गज नेताओं का कार्यकाल हो रहा खत्म
इन चुनावों में कई बड़े और अनुभवी नेताओं का भविष्य दांव पर रहेगा। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
महाराष्ट्र
Sharad Pawar, Priyanka Chaturvedi, Ramdas Athawale समेत अन्य नेता।
बिहार
Harivansh Narayan Singh (राज्यसभा उपसभापति), Upendra Kushwaha, रामनाथ ठाकुर, अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता।
तेलंगाना
Abhishek Manu Singhvi और केआर सुरेश रेड्डी।
तमिलनाडु
तिरुचि शिवा, Kanimozhi Karunanidhi, एनआर एलंगो, पी. सेल्वरासु, एम. थम्बीदुरई, जीके वासन।
अन्य राज्य
असम से रमेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, छत्तीसगढ़ से तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम, हरियाणा से किरण चौधरी, राम चंदर जांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी कई वर्तमान सदस्य रिटायर हो रहे हैं।