Alert! शरीर के 5 हिस्सों में दिखते हैं Vitamin और Nutrition की कमी के ये लक्षण, कहीं आपकी बॉडी भी तो नहीं दे रही ऐसे सिग्नल?

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 03:29 PM

alert these are the symptoms of vitamin and nutritional deficiencies in 5 parts

अगर हमारे शरीर में किसी तरह के विटामिन या मिनिरल की कमी हो तो इसके संकेत दिखने शुरु हो जाते हैं। इन संकेतों को पहचानकर समय पर अपनी डाइट में ज़रूरी बदलाव करना बहुत जरुरी है। आइए जानते हैं कि कौन से अंग किस कमी के होने पर क्या लक्ष्ण दिखते हैं।

नेशनल डेस्क: अगर हमारे शरीर में किसी तरह के विटामिन या मिनिरल की कमी हो तो इसके संकेत दिखने शुरु हो जाते हैं। इन संकेतों को पहचानकर समय पर अपनी डाइट में ज़रूरी बदलाव करना बहुत जरुरी है। आइए जानते हैं कि कौन से अंग किस कमी के होने पर क्या लक्ष्ण दिखते हैं।  

नाखून

  • लक्षण: नाखूनों का जल्दी टूटना, चटकना या रंग बदलना। नाखून का ठीक से न बढ़ना।
  • संभावित कमी: यह शरीर में प्रोटीन और आयरन की कमी के कारण हो सकता है।

PunjabKesari

आँखें

  • लक्षण: आँख फड़कना, आँखें सूजी हुई या लाल रहना।
  • संभावित कमी: ऐसा शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण हो सकता है। मैग्नीशियम की कमी से नर्व इंपल्स (तंत्रिका आवेग) तक संकेत पहुँचाने में दिक्कत होती है। इसलिए अपनी डाइट में मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ ज़रूर शामिल करें।

घुटने

  • लक्षण: घुटनों या जोड़ों से 'कट-कट' की आवाज़ आना।
  • संभावित कमी: यह अक्सर शरीर में विटामिन D3 और कैल्शियम की कमी के कारण होता है, जो हड्डियों और कार्टिलेज के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

PunjabKesari

बाल

  • लक्षण: बालों का समय से पहले सफेद होना।
  • संभावित कमी: मुख्य कारण विटामिन B12 की कमी हो सकता है। यह विटामिन RBC कोशिकाओं को बनाने और हेयर फॉलिकल्स तक ऑक्सीजन पहुँचाने में मदद करता है। यह कॉपर की कमी से भी हो सकता है, जो शरीर में मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे बालों का रंग काला होता है।

नील पड़ना

  • लक्षण: जरा सी चोट लगने पर या मामूली रगड़ से ही शरीर पर नीला निशान पड़ जाना।
  • संभावित कमी: यह विटामिन C की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन C शरीर में Collagen बनाने में मदद करता है, जो त्वचा और रक्त वाहिकाओं को मजबूत रखता है। यह विटामिन K1 की कमी के कारण भी हो सकता है, जो शरीर में ब्लड क्लॉटिंग (खून का थक्का जमना) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!