अमित शाह ने विजयाराजे सिंधिया को किया याद, बोले- आपने राजनीति को नई दिशा दी

Edited By Updated: 12 Oct, 2020 09:58 AM

amit shah remembered vijayaraje scindia

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि वह विचारों और सिद्धांतों की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थी। शाह ने राजमाता सिधिंया को नमन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा  कि राजमाता सिंधिया जी ने अपने त्याग...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि वह विचारों और सिद्धांतों की अद्वितीय प्रतिमूर्ति थी। शाह ने राजमाता सिधिंया को नमन करते हुए अपने ट्वीट में लिखा  कि राजमाता सिंधिया जी ने अपने त्याग और राष्ट्रभक्ति से देश की राजनीति को नयी दिशा प्रदान की। राष्ट्र एवं विचारधारा के प्रति उनका समर्पण वंदनीय था। 

PunjabKesari
गृहमंत्री ने लिखा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने अत्याचारी शासन की घोर यातनाएं सही। विचारों और सिद्धांतों की अद्वितीय प्रतिमूर्ति को नमन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजमाता सिंधिया के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 100 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेंगे। 

PunjabKesari

राजमाता सिंधिया की आज 101 वीं जयंती है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्यप्रदेश के सागर में हुआ था। राजमाता विजया राजे सिंधिया (मूल नाम लेखा देवीेश्वरी देवी) ग्वालियर की राजमाता के रूप में लोकप्रिय थी। वह एक प्रमुख भारतीय राजशाही व्यक्तित्व के साथ-साथ एक राजनीतिक व्यक्तित्व की भी थी। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!