दर्दनाक हादसा : 4 लोगों की मौत, 5 अन्य घायल... गलत दिशा से आ रही वैन ने मारी टक्कर

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 09:51 PM

tragic accident 4 dead 5 others injured

गुजरात में वडोदरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रही एक वैन एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वडोदरा तहसील थाना के निरीक्षक आरवी गोहिल ने बताया कि यह...

नेशनल डेस्क : गुजरात में वडोदरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रही एक वैन एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। वडोदरा तहसील थाना के निरीक्षक आरवी गोहिल ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे समियाला गांव के पास हुई। उन्होंने बताया, "हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।"

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित वडोदरा जिले के आमपद गांव से मारुति ईको वैन में सवार होकर मन्नत पूरी करने के लिए मेहसाणा के एक मंदिर जा रहे थे। उसने बताया कि वैन चालक नरेंद्र सिंह राठौड़ ने गलती से अहमदाबाद के बजाय मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन चढ़ा दिया। गोहिल ने बताया कि लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वैन में सवार लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ और राठौड़ ने कथित तौर परयू-टर्न लिया और एक्सप्रेसवे की गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगा।

पुलिस के अनुसार, वैन की लक्ष्मीपुरा गांव की सीमा में टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। उसने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान गौरी सोलंकी, दलपत मेवाडा, नरेंद्र सिंह राठौड़ और प्रह्लाद बराड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की पहचान कनुभाई मेवाडा, रमेश सोलंकी, लक्ष्मी सोलंकी और धर्मिष्ठा बराड़ के रूप में की गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, वडोदरा तहसील पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हादसे में शामिल दूसरे वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!