Edited By vasudha,Updated: 07 Mar, 2019 05:36 PM
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वीरवार को ऐलान किया कि राम मंदिर अयोध्या में उसी जगह बनेगा। उन्होंनें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मंदिर को लेकर जवाब मांगा। शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे...
नेशनल डेस्क: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वीरवार को ऐलान किया कि राम मंदिर अयोध्या में उसी जगह बनेगा। उन्होंनें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मंदिर को लेकर जवाब मांगा। शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
हमने आतंकियों के ठिकानों को किया तबाह
- उरी में आतंकी हमला हुआ तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा में हमला हुआ तो हमने एयर स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया
- राजीव गांधी ने एक बार हमारी पार्टी पर तंज कसा था कि हम 2 हमारे 2, आज उनकी पार्टी 400 से 44 पर आ गयी है और हम 2 से 282 पर पहुंच गए है। ये आप सबकी मेहनत का फल है।
- अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया था। तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि घर-घर में बिजली पहुंच सकती हैै। भाजपा की सरकार ने यहां ये सब किया है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने आते ही आयुष्मान भारत योजना को अधर में लटका दिया। जिससे इस योजना का फायदा यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
- कांग्रेस ने यहां चुनाव से पहले शराबबंदी का वादा किया था, पर अब कहते हैं कि ये सरल काम नहीं है। अगर सरल काम नहीं तो फिर वादा क्यों किया था।
- पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद फैला तो कांग्रेस की सरकार थी, आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद तब आया तो कांग्रेस की सरकार थी।
- आंध्र से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आया तो यहां भी कांग्रेस की सरकार थी। आखिर ये क्या रिश्ता है।
- छत्तीसगढ़ के एक-एक कार्यकर्ता को यहां के हर एक मतदाता से संपर्क करना है और उन तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाना है।
- एक मजबूत राष्ट्र कैसा हो सकता है, ये सन्देश विश्व को देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।