बिहार में संबोधन के दौरान पाक पर गरजे अमित शाह, कहा- दुबारा हिमाकत की तो गोली नहीं, गोले से मिलेगा जवाब

Edited By Updated: 04 Nov, 2025 12:55 PM

amit shah slammed pakistan saying  if they dare again they will be answered

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है।  

ये भी पढ़ें- Gold- Silver Price Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, 24K, 22K गोल्ड, रेट में हुई बढ़ोतरी, देखें आज के सोने और चांदी का दाम

शाह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

न्यूक्लियर परीक्षण के दावों की अटकलों के बीच अमित शाह ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को मारने वाले आतंकियों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "अगर पाकिस्तान ने दोबारा हिमाकत की, तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।"

PunjabKesari

विपक्ष पर भी साधा निशाना

अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने राज्य में 'जंगल राज' चलाया, वे अब नए रूप में सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर बिहार को फिर से जंगल राज में जाने से रोकने की भावुक अपील की।

ये भी पढ़ें- Flight Ticket Refund: बड़े फैसले की तैयारी में DGCA - अब 48 घंटे के अंदर होगी फ्री टिकट कैंसिलेशन और 21 दिन में फुल रिफंड!

दरभंगा का विकास और मेट्रो का सपना

गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दरभंगा में AIIMS का निर्माण करवाया, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी पर 10 साल तक केंद्र में रहने के बावजूद दरभंगा के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया।

PunjabKesari

मिथिला के लिए किया बड़ा ऐलान

शाह ने मिथिला क्षेत्र के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दरभंगा में मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारी चल रही है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

ये भी पढ़ें- ‘14 जनवरी को महिलाओं के खाते में आएंगे 30,000’, चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने खेला मास्टरस्ट्रोक

राम मंदिर के निर्माण को बताया बड़ी उपलब्धि

अपने भाषण में गृहमंत्री ने राम मंदिर निर्माण को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुगल, अंग्रेज, कांग्रेस और लालू यादव—इन सभी ने मिलकर राम मंदिर के निर्माण को रोका था। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के सत्ता में आते ही अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हुआ, जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भारत की संस्कृति की पहचान है।

PunjabKesari

बिहार में डिफेंस कॉरिडोर और रोजगार

शाह ने बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (UP) और तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में भी डिफेंस कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार अब सिर्फ पलायन का राज्य नहीं रहेगा, बल्कि देश की रक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!