529 करोड़ के लग्ज़री होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, देखिए तस्वीरें

Edited By Updated: 23 Apr, 2024 04:54 PM

anant and radhika merchant will tie the knot in a luxury hotel

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इस साल जुलाई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने गुजरात के जामनगर में ग्रैंड प्री वेडिंग इवेंट किया था।

नेशनल डेस्क: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इस साल जुलाई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने गुजरात के जामनगर में ग्रैंड प्री वेडिंग इवेंट किया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इनकी शादी लंदन के स्ट्रोक पार्क होटल में होगी।

PunjabKesari

इसकी प्रापर्टी 300 एकड़ में फैली है। महल जैसे होटल के चारों तरफ दूर-दूर तक ग्रीनरी दिखाई देती है। ऐसा भी कहा  रहा है कि शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और अनंत अंबानी खुद नज़र रख रहे हैं। 

PunjabKesari
इस 5 स्टार होटल में 49 लग्जरी रूम, मार्बल बाथरूम और 3 रेस्टोरेंट्स बने हुए हैं।

PunjabKesari

तना ही नहीं इस होटल में 400 स्क्वायर फीट जिम, फिटनेस सेंटर,झीलें, गार्डन, मॉन्यूमेंट्स, स्पा, क्लब हाउस, रेस्टोरेंट, जिम फिटनेस सेंटर, टेनिस कोर्ट, गोल्फ कोर्स समेत तमाम सुविधाएं मौजूद है।

PunjabKesari

ऐसा बताया जाता था कि ये महल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम का घर था। 1908 के बाद इसे एक कंट्री क्लब में बदल दिया गया। हॉलीवुड की पॉपुलर मूवी जेम्स बॉन्ड की शूटिंग भी यहीं हुई थी। 

PunjabKesari

शादी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अंबानी परिवार की शादी समारोह की गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, बच्चन परिवार, रणवीर, दीपिका पादुकोण, विराट कोहली, कैटरीना कैफ समेत कई बड़े सितारे शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!