केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूछा, क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए?

Edited By Updated: 28 Mar, 2023 06:03 PM

anurag thakur asked did rahul gandhi become victim congress conspiracy

अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘क्या यह जानबूझकर किया गया था? क्या कांग्रेस के भीतर कोई साजिश है? हैरानी की बात है कि वकीलों की एक पूरी फौज एक घंटे के अंदर पवन खेड़ा के बचाव में आ गई। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में अदालत का रुख क्यों नहीं किया?

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को सवाल किया कि जब राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया गया था, तब कांग्रेस का कोई प्रतिष्ठित वकील उनकी मदद के लिए आगे क्यों नहीं आया, जिसके कारण उन्हें संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ठाकुर ने ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया डिजिटल फेस्ट' को संबोधित करते हुए गांधी को ‘बेलगाम' और ‘आदतन अपराधी' करार दिया जिनके खिलाफ शीर्ष अदालत द्वारा आगाह किए जाने के बाद भी विभिन्न अदालतों में मानहानि के सात मामले दर्ज हैं।

क्या कांग्रेस के भीतर कोई साजिश है?
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने में न तो सरकार और न ही लोकसभा सचिवालय की कोई भूमिका है। ठाकुर ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून के अनुसार राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के एक मामले में दो साल कैद की सजा सुनाए जाने के साथ ही वह अयोग्य घोषित हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आश्चर्य जताया कि कांग्रेस द्वारा राज्यसभा में भेजे गए किसी भी प्रतिष्ठित वकील से गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में कोई मदद क्यों नहीं मिल सकी।
PunjabKesari
कोर्ट का रूख क्यों नहीं किया?
ठाकुर ने कहा, ‘‘क्या यह जानबूझकर किया गया था? क्या कांग्रेस के भीतर कोई साजिश है? हैरानी की बात है कि वकीलों की एक पूरी फौज एक घंटे के अंदर पवन खेड़ा के बचाव में आ गई। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में अदालत का रुख क्यों नहीं किया? यह एक बड़ा सवाल है।'' केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया, ‘‘ये कौन लोग हैं जिन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रची?'' ठाकुर ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में लिखित माफीनामा जारी करने के बाद भी राहुल गांधी समुदायों, लोगों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे संगठनों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते रहे।

पत्रकार ने 15 साल तक कांग्रेस पार्टी को कवर किया
उन्होंने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक पत्रकार को झिड़कने और उसके सवालों का जवाब ना देने के लिए भी गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग नहीं जानते कि जिस पत्रकार से गांधी ने बात की थी, उसने 15 साल तक कांग्रेस पार्टी को कवर किया है। उन्होंने पत्रकार पर निशाना साधा और फिर भी वह प्रेस की स्वतंत्रता की बात करते हैं।'' ठाकुर ने इन बातों को खारिज कर दिया कि भाजपा गांधी को लेकर अति-जुनूनी है और कहा कि यह कांग्रेस है जो गांधी परिवार के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाई है।
PunjabKesari
वित्त मंत्री भी दे चुकी हैं जवाब 
उन्होंने कांग्रेस पर संसद के मौजूदा बजट सत्र को पटरी से उतारने का भी आरोप लगाया क्योंकि उसे एहसास हुआ कि भाजपा विदेशी धरती पर ‘भारत को बदनाम' करने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उनसे माफी मांगने पर जोर देगी। मंत्री ने विपक्ष के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि भाजपा सरकार अडाणी मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में है और कहा कि एसबीआई, एलआईसी, आरबीआई, सेबी ने इस मामले पर बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है और उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति की जांच चल रही है।

कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से ग्रस्त
उन्होंने कहा, ‘‘छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। हमारे संस्थान मजबूत हैं। हमें उन पर भरोसा करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो सब कुछ अस्त-व्यस्त हो जाता।'' ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और दावा किया कि वह गांधी परिवार से ग्रस्त है और राष्ट्र पर उन्हें प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा, ‘‘2013 से 12 सांसदों ने आपराधिक कृत्य में शामिल होने के कारण अपनी संसद सदस्यता खो दी है। लेकिन कांग्रेस देश की न्यायपालिका और जनता तथा संसद की कार्यवाही पर केवल एक परिवार को प्राथमिकता देती है।''

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!