विदेश जाने के खास अॉफर जानने के लिए जरूर पढ़े यह खबर

Edited By Updated: 20 Mar, 2015 07:28 AM

article

जो अभी तक विदेश नही गए हैं या जाने के इच्छुक हैं उनके लिए यह एक बहुत अच्छी खबर है। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने...

नई दिल्ली: जो अभी तक विदेश नही गए हैं या जाने के इच्छुक हैं उनके लिए यह एक बहुत अच्छी खबर है। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने 19 मार्च को अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया है। इस खास अॉफर में सबसे कम टिकट 2699 रुपए की होगी। एयरलाइन कंपनी का यह ऑफर 19 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। जिस बीच आप कभी भी इस ऑफर के तहत टिकट बुक करा सकते हैं। आपको बता दें कि 2699 रुपए के किराए में ही हर तरह के टैक्स भी शामिल हैं।

जो भी व्यक्ति इस ऑफर के तहत टिकट बुक करवाता है, वह इस टिकट पर 19 मार्च से लेकर 30 जून तक कभी भी यात्रा कर सकता है। कंपनी ने इस ऑफर को 'लेट्स गो अब्रॉड' नाम दिया है। सिंगापुर की एयरलाइन कंपनी टाइगर एयर ने भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक के साथ मिलकर एक खास ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 'पे टू गो, रिटर्न फॉर फ्री' नाम दिया है। यह ऑफर सिर्फ एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों के लिए ही है, जोकि 17 मार्च से 29 मार्च तक के लिए मान्य है।

जो भी व्यक्ति इस ऑफर के तहत टिकट कराता है वह इस टिकट पर 5 जुलाई से 30 सितंबर तक के बीच यात्रा कर सकता है। एयरलाइन ने यह ऑफर अपनी गोल्डन जुबली पर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत चेन्नई से सिंगापुर जाने और वापस आने का टिकट 7499 रुपए का है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!