एक ‘ना’ और ब्वॉयफ्रेंड ने ब्लेड से काट डाला पूरा चेहरा!

Edited By Updated: 24 Apr, 2015 05:44 PM

article

झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा क्षेत्र की रहने वाली ऋतु टूडू के पूरे चेहरे को उसके प्रेमी विक्टर ने ब्लेड से काट दिया।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा क्षेत्र की रहने वाली ऋतु टूडू के पूरे चेहरे को उसके प्रेमी विक्टर ने ब्लेड से काट दिया। ऋतु का गुरुनानक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। 

जानकारी के मुताबिक, ऋतु को कुछ लोग बुधवार रात गुरुनानक अस्पताल में छोड़ कर चले गए। डॉक्टरों ने पहले तो ऋतु का इलाज किया फिर पुलिस को सूचना दी। युवती के बैग की तलाशी लेने पर पता चला कि वह कोलकाता बाजार में काम करती है। पुलिस का कहना है कि युवती को कुछ लोग हॉस्टल के पास से उठाकर लाए थे।

युवती ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी विक्टर नाम के लड़के से दोस्ती थी। विक्टर बुधवार को उस पर शादी का दबाव बनाने लगा और जब उसने इंकार किया तो पहले उसने उसे धमकाया, लेकिन फिर भी जब ऋतु नहीं मानी तो उसने ब्लेड निकाल कर उसके पूरे चेहरे पर कई वार कर दिए। घटना के बाद विक्टर को लगा कि ऋतु मर गई है और वह वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!