Crime News : शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 02:21 AM

wife kills alcoholic husband with hammer

राजस्थान के जयपुर में घरेलू कलह के कारण एक महिला ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर अपने पति की हत्या कर दी और उसके बाद नाबालिग बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंक कर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः राजस्थान के जयपुर में घरेलू कलह के कारण एक महिला ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर अपने पति की हत्या कर दी और उसके बाद नाबालिग बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंक कर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय शेख हसन के रूप में हुई है और वह रिद्धि-सिद्धि नगर, खोरा बीसल गांव का निवासी था। उन्होंने बताया कि शेख हसन पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला था और वह जयपुर में परिवार के साथ रहकर कचरा बीनने का काम करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची और पत्नी से पूछताछ की तो वह घबरा गई, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी पत्नी ने खुलासा किया कि उसका पति रोजाना शराब के नशे में घर आकर उससे मारपीट करता था। आरोपी पत्नी ने बताया कि बुधवार रात भी विवाद हुआ, जिसमें गुस्से में आकर उसने हथौड़े से वार कर दिया और उसके पति की वहीं मौत हो गई। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने अपने बेटे के साथ मिलकर शव को कचरा गाड़ी में डालकर निवारू रोड स्थित एक खाली भूखंड में फेंक दिया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!