दिल्ली के मुख्यमंत्री को गहरी राजनीतिक साजिश का शिकार बनाया गया है: सुनीता केजरीवाल

Edited By Updated: 06 Jul, 2024 04:00 PM

arvind kejriwal s wife sunita spoke on his arrest

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को "गहरी राजनीतिक साजिश" का शिकार बनाया गया है। ईडी ने एक गवाह के झूठे बयान के आधार पर आबकारी नीति मामले में उन्हें गिरफ्तार किया।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को "गहरी राजनीतिक साजिश" का शिकार बनाया गया है। ईडी ने एक गवाह के झूठे बयान के आधार पर आबकारी नीति मामले में उन्हें गिरफ्तार किया।

— AAP (@AamAadmiParty) July 6, 2024


सुनीता केजरीवाल ने लोगों से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने का किया अनुरोध
उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी (एमएसआर) के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया था। तेदेपा सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का घटक दल है। सुनीता केजरीवाल ने लोगों से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वह एक ईमानदार, शिक्षित और देशभक्त व्यक्ति हैं और अगर जनता उनका समर्थन नहीं करती है, तो ‘आप' नेता के साथ किए गए व्यवहार को देखते हुए कोई भी शिक्षित व्यक्ति राजनीति में शामिल नहीं होना चाहेगा।
PunjabKesari
उन्होंने दावा किया कि मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी ने अपने बेटे राघव मगुंटा रेड्डी की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के बारे में ईडी को दिया अपना बयान बदल दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!