दिल्ली में CJP विरोध प्रदर्शन का अलर्ट: स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं टलीं और कनॉट प्लेस में बाजार बंद

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 08:46 AM

delhi schools colleges  classes online  parent teacher meetings  october 10

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम, भारी बैरिकेडिंग और मेट्रो सेवाओं में संभावित रुकावट को ध्यान...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम, भारी बैरिकेडिंग और मेट्रो सेवाओं में संभावित रुकावट को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों, कॉलेजों और व्यापारिक संगठनों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। छात्रों की सुरक्षा और आम जनता की सहूलियत के लिए शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी ऑनलाइन क्लासेस, परीक्षाओं के स्थगन और बैठकों के नए शेड्यूल जारी किए हैं।

 स्कूलों ने बदले अपने नियम और PTM का समय
सरदार पटेल विद्यालय: नई दिल्ली क्षेत्र में कड़े सुरक्षा पहरों और बैरिकेडिंग को देखते हुए शनिवार को कक्षा 6 से 12 तक की सभी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही, शुक्रवार को मिलने वाली 'स्टे-बैक' (स्कूल के बाद रुकने की) सुविधा को भी तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया।

रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल: शनिवार को आयोजित होने वाली पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा के लिए बुलाई गई इस मीटिंग की नई तारीख जल्द ही अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी। भारतीय विद्या भवन का मेहता विद्यालय (कस्तूरबा गांधी मार्ग): सुरक्षा कारणों से शनिवार को होने वाली स्पोर्ट्स डे की प्रैक्टिस और कक्षा 9 से 12 के छात्रों की एनरिचमेंट क्लासेस रद्द कर दी गई हैं।

 परीक्षाएं स्थगित

भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (पश्चिम विहार):
मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद होने की आशंका को देखते हुए शनिवार की मिड-टर्म परीक्षाओं को टाल दिया गया है। अब ये परीक्षाएं सोमवार को होंगी।

महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (रोहिणी): दिल्ली पुलिस द्वारा मेट्रो पाबंदियों की सूचना मिलने के बाद शनिवार की परीक्षाओं को रिड्यूस करके 12 अक्टूबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इस फैसले को USICT, GGSIPU के डीन और BTech कोऑर्डिनेशन कमेटी से मंजूरी मिल चुकी है।

 कनॉट प्लेस में बाजार बंद रखने की सलाह
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने संभावित विरोध प्रदर्शन के दौरान संपत्ति के नुकसान और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए शनिवार को कनॉट प्लेस की दुकानों, रेस्टोरेंट, दफ्तरों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की एडवाइजरी जारी की है। NDTA अध्यक्ष अतुल भार्गव ने सभी व्यापारियों और कर्मचारियों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

पुलिस की कड़ी निगरानी, यात्रियों के लिए राहत
दिल्ली पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वैलिड ट्रेन टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने से नहीं रोका जाएगा। कार्रवाई केवल कानून तोड़ने या उपद्रव करने की कोशिश करने वालों पर ही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!