सावधान! भीषण गर्म में तपती सड़कों पर फट रहे गाड़ी के टायर, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

Edited By Updated: 21 Jun, 2024 12:55 PM

attention car tires bursting on hot roads adopt these methods

भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 50 डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका है। ऐसे में गाड़ियों से जुड़े मामलों में एक्सीडेंट बहुत ज्यादा देखने ...

भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 50 डिग्री से ज्यादा पहुंच चुका है। ऐसे में गाड़ियों से जुड़े मामलों में एक्सीडेंट बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। अक्सर तेज गर्मी से गाड़ियों के टायर फटने से दुर्घटनाएं हो रही है। ये किसी भी वाहन के साथ हो सकता है, चाहे वो दोपहिया या फिर चार पहिया वाहन हो। इसलिए गर्म होकर तपती सड़कों पर कार या वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। अगर आपको लग रहा हो कि ऐसा क्यों हो सकता है तो हम आपको आगे बताएंगे कि इसकी कौन सी वजहें हो सकती हैं, जो गर्म सड़कों पर चलते हुए वाहन को बस्ट कर सकती हैं।
PunjabKesari
गर्म सड़क सतहों पर लंबे समय तक तेज़ गति से गाड़ी चलाने से टायर ज़्यादा गरम हो सकते हैं। सड़क की सतह से निकलने वाली अत्यधिक गर्मी और वाहन का वजन मिलकर टायरों के अंदर अत्यधिक दबाव पैदा करते हैं, जिससे टायर फट सकते हैं। गर्म मौसम में टायरों के अंदर की हवा जब गर्म हो जाती है तो वो टायरों को फुलाने लगती है, ये भी टायर फटने का कारण बन सकता है, क्योंकि बढ़े हुए दबाव के कारण टायर बहुत अधिक फैल जाते हैं और फिर सड़क की लगातार गर्मी के कारण फट जाते हैं।
PunjabKesari
ऐसे कर सकते हैं बचाव 
गर्म सड़क पर बहुत देर तक वाहन नहीं चलाएं। उन्हें रोककर आराम दें।  नियमित रूप से टायर का दबाव जांचें।  गर्मी में कम से कम एक बार तो टायर का दबाव जरूर जांचें। आप खुद भी पता लगा सकते हैं कि टायर कैसे गर्म हो रहे हैं। ज़्यादा गरम टायरों की पहचान उन्हें छूकर की जा सकती है। टायरों को सूखने और घिसने से बचाने के लिए उन्हें बार-बार धोएं।  घर पर टायर साफ करने के लिए ब्रश और विशेष सफाई उत्पादों का उपयोग करें। वाहन पर ओवरलोडिंग करने से बचें। जैसे तेज़ गति और ब्रेक लगाना, ये टायरों में ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!