Breaking




Ram Mandir Darshan Timings: रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव, जानिए नई टाइमिंग

Edited By rajesh kumar,Updated: 04 Feb, 2025 08:17 PM

ayodhya change in the time of darshan and aarti of ramlala

अयोध्या से एक महत्वपूर्ण खबर आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है। यह फैसला अयोध्या में बढ़ती भीड़ और प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए लिया गया है। अब...

नई दिल्ली: अयोध्या से एक महत्वपूर्ण खबर आई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है। यह फैसला अयोध्या में बढ़ती भीड़ और प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए लिया गया है। अब राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन का मौका मिल सके।

नई टाइमिंग क्या होगी?
राम मंदिर में रामलला का दर्शन अब सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक होगा। मंगला आरती सुबह 4 बजे होगी, जिसके बाद भगवान के पट बंद कर दिए जाएंगे। फिर सुबह 6 बजे श्रंगार आरती होगी, इसके बाद मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे रामलला को राज भोग अर्पित किया जाएगा और इसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह नई टाइमिंग 6 फरवरी से लागू होगी।

राम मंदिर में शाम 7 बजे संध्या आरती होगी, जिसमें भगवान के पट 15 मिनट के लिए बंद होंगे, और फिर दर्शन फिर से शुरू हो जाएंगे। रात 10 बजे शयन आरती होगी और इसके बाद भगवान के पट बंद कर दिए जाएंगे।

समय में क्यों किया गया बदलाव?
राम मंदिर ट्रस्ट ने बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है। ताकि अधिक श्रद्धालुओं को मंदिर में आसानी से दर्शन मिल सकें। पहले, राम मंदिर में शयन आरती 9:30 बजे होती थी और भगवान के पट सुबह 7 बजे खोले जाते थे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!