कांग्रेस में आते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब इस भूमिका में आएंगे नजर

Edited By Updated: 07 Sep, 2024 08:19 AM

bajrang punia was made the working president of kisan congress

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

बयान में कहा गया कि 'कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।' बयान के अनुसार, पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पुनिया शुक्रवार को दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

बता दें फोगाट और पुनिया पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थे, जिन पर देश की कई प्रमुख महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!