जामिया मिलिया इस्लामिया के बाहर भारी बवाल: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 10:32 PM

huge ruckus outside jamia millia islamia

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के गेट नंबर-7 के पास से की।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के गेट नंबर-7 के पास से की।

रात करीब 8:50 बजे हिरासत में लिए गए सांसद 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने रात करीब 8:50 बजे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को हिरासत में लिया और उन्हें सीधे सरिता विहार थाने ले जाया गया। हालांकि, पुलिस द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई की सटीक वजह और इस पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है।

छात्र संघ बहाली को लेकर कई दिनों से उबल रहा है जामिया 
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र वर्ष 2006 से बंद पड़े जामिया मिलिया इस्लामिया छात्र संघ (JMISU) को तत्काल बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही छात्र इस आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई को भी पूरी तरह वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!