Bank Holiday Today: जानें आज किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद? शाखा जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 11:25 AM

bank holiday today check the list of holidays before visiting the bank today

अगर आप आज यानी 19 अगस्त को चेक क्लियरेंस, कैश निकालने या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसे बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज...

नई दिल्ली : अगर आप आज यानी 19 अगस्त को चेक क्लियरेंस, कैश निकालने या डिमांड ड्राफ्ट बनवाने जैसे बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज देश के एक विशिष्ट राज्य को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले हैं।

रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक आज त्रिपुरा की राजधानी अगरतला समेत पूरे राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों जैसे SBI, PNB, HDFC, ICICI, Bank of Baroda आदि की शाखाएं बंद रहेंगी। बता दें कि आज त्रिपुरा के पूर्व महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी की जयंती है। उन्हें 'आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता' माना जाता है इसलिए उनके सम्मान में राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

वहीं त्रिपुरा के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों और महानगरों के निवासियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद समेत देश के बाकी सभी राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली हैं। वहां बैंक जाकर किसी भी तरह का काम आसानी से निपटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सैलरी 20 हजार, शर्त 12 घंटे काम... जानें Zepto की नई हायरिंग पोस्ट ने सोशल मीडिया पर क्यों मचाया हंगामा?

यदि आप त्रिपुरा में हैं और बैंक की शाखाएं बंद हैं तब भी आपकी आपातकालीन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। Google Pay, PhonePe, Paytm या बैंक ऐप्स के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं। बिल भुगतान और बैंक अकाउंट मैनेजमेंट के लिए नेट बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। Cash Withdrawal या कैश डिपॉजिट के लिए निकटतम एटीएम का उपयोग किया जा सकता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!