Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Oct, 2025 09:33 AM

अगर आज गुरुवार 23 अक्टूबर को आपका बैंक जाने का कोई महत्वपूर्ण काम है तो घर से निकलने से पहले यह खबर ज़रूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई-बहन के पवित्र त्योहार भैया दूज के कारण...
नेशनल डेस्क। अगर आज गुरुवार 23 अक्टूबर को आपका बैंक जाने का कोई महत्वपूर्ण काम है तो घर से निकलने से पहले यह खबर ज़रूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार दिवाली के बाद मनाए जाने वाले भाई-बहन के पवित्र त्योहार भैया दूज के कारण देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। चूंकि सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं हैं इसलिए ग्राहकों को यह जानना ज़रूरी है कि किन राज्यों में अवकाश रहेगा।
23 अक्टूबर: इन राज्यों में बंद हैं बैंक
आज का अवकाश कई स्थानीय त्योहारों के कारण है, जिनमें प्रमुख रूप से भाई बीज (भैया दूज) और चित्रगुप्त जयंती शामिल हैं। इसके अलावा मणिपुर में मनाए जाने वाले निंगोल चक्कौबा और कुछ जगहों पर लक्ष्मी पूजा और भातृ द्वितीया के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
आज (23 अक्टूबर) इन 6 राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:
-
गुजरात
-
सिक्किम
-
मणिपुर
-
उत्तर प्रदेश
-
पश्चिम बंगाल
-
हिमाचल प्रदेश
यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 साल में 5 गुना कमाई! जानें आखिर कैसे इस भारतीय दंपति ने बनाए 20 लाख से 1 करोड़?
क्यों बंद हैं बैंक?
-
भाई दूज/भाई बीज/भातृ द्वितीया: यह त्योहार दिवाली के तुरंत बाद मनाया जाता है और भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।
-
चित्रगुप्त जयंती: इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है।
-
निंगोल चक्कौबा: मणिपुर में यह त्योहार विवाहित बेटियों के अपने माता-पिता के घर जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
-
लक्ष्मी पूजा (कुछ क्षेत्रों में): दिवाली से जुड़ा एक और अनुष्ठान।
आगे आने वाले बैंक अवकाश (अक्टूबर)
इस महीने के शेष दिनों में भी कुछ महत्वपूर्ण स्थानीय और सप्ताहांत के अवकाश हैं जिन्हें ग्राहक अपनी बैंकिंग योजना बनाते समय ध्यान में रख सकते हैं:
| तारीख |
त्यौहार/अवकाश |
राज्य जहाँ बैंक बंद रहेंगे |
| 25 अक्टूबर |
चौथा शनिवार |
देशभर में |
| 26 अक्टूबर |
रविवार |
देशभर में |
| 27 अक्टूबर |
छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) |
पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड |
| 28 अक्टूबर |
छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) |
बिहार और झारखंड |
| 31 अक्टूबर |
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती |
गुजरात |
वहीं बात दें कि बैंक बंद होने पर भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग सामान्य रूप से कर सकते हैं।