गर्मी की छुट्टियों के बीच महाराष्ट्र में बढ़ गया स्कूल बस का किराया, फीस में इतने प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 12:38 AM

school bus fares have increased in this state during the summer holidays

देशभर में महंगाई का कहर आम आदमी की कमर तोड़ रहा है और अब इसका सीधा असर स्कूली बच्चों की जेब पर पड़ने जा रहा है।

नेशनल डेस्कः देशभर में महंगाई का कहर आम आदमी की कमर तोड़ रहा है और अब इसका सीधा असर स्कूली बच्चों की जेब पर पड़ने जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों के माता-पिता को अब अपनी जेब और ढीली करनी होगी क्योंकि राज्य में स्कूल बस का किराया भारी भरकम बढ़ा दिया गया है। पिछले कुछ समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार हुआ इजाफा अब आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।

जून 2026 से 15% की भारी बढ़ोतरी
महाराष्ट्र के स्कूल बस संचालकों ने आगामी जून 2026 से स्कूल बस की फीस में 15% की बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया है। स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन महाराष्ट्र के अनुसार, उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर राज्य सरकार, परिवहन मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों को कई ज्ञापन और प्रस्ताव सौंपे थे, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है।

केवल डीजल नहीं, ये खर्चे भी हैं कारण
बस संचालकों ने साफ किया है कि यह फैसला केवल ईंधन की कीमतों में वृद्धि की वजह से ही नहीं लिया गया है। किराया बढ़ाने के पीछे कई अन्य तकनीकी और आर्थिक कारण भी जिम्मेदार हैं:

  • ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों की बढ़ती सैलरी।
  • वाहनों के रखरखाव (Maintenance) और कल-पुर्जों की लागत में वृद्धि।
  • बीमा (Insurance), टोल टैक्स और परमिट फीस में लगातार बढ़ोत्तरी।
  • विभिन्न नियमों के तहत लगने वाले ई-चालान और भारी जुर्मानों का बढ़ता आर्थिक बोझ।

सरकार की बेरुखी पड़ी अभिभावकों पर भारी
एसोसिएशन का दावा है कि उन्होंने फीस बढ़ाने का कड़ा फैसला लेने से पहले सरकार को कई ऐसे विकल्प और सुझाव दिए थे जिससे पैरेंट्स पर एक्स्ट्रा बोझ न पड़े। हालांकि, शासन-प्रशासन की ओर से कोई राहत या जवाब न मिलने के कारण शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फीस बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गई है। महंगाई की इस मार ने अब महाराष्ट्र के लाखों परिवारों के बजट को हिला कर रख दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!