सावधान! सड़क किनारे मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, एक ही परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 30 May, 2025 01:13 AM

be careful eating roadside momos worsened your health

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के चार लोग मोमोज खाने से बीमार हो गए हैं। यह घटना 25 मई की शाम की है, जब परिवार ने सेक्टर अल्फा वन की एक फूड स्टॉल से मोमोज खरीदे थे। खाने के कुछ समय बाद ही सभी को उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई।

नेशनल डेस्कः ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के चार लोग मोमोज खाने से बीमार हो गए हैं। यह घटना 25 मई की शाम की है, जब परिवार ने सेक्टर अल्फा वन की एक फूड स्टॉल से मोमोज खरीदे थे। खाने के कुछ समय बाद ही सभी को उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

परिवार ने इस घटना की शिकायत खाद्य विभाग से की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इबादुल्लाह ने बताया कि विक्रेता की तलाश की जा रही है, क्योंकि बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद वह स्टॉल पर नहीं पहुंचा। उनके अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मुद्दे को उजागर करती है, खासकर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के संदर्भ में। लोगों को बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!