Railway Apprentice 2026: बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 2801 पदों पर भर्ती

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 11:54 PM

railway apprentice 2026

South Central Railway (SCR) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के जरिए एक्ट अप्रेंटिस के 2801 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

नेशनल डेस्क: South Central Railway (SCR) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के जरिए एक्ट अप्रेंटिस के 2801 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो रेलवे में बिना परीक्षा के करियर शुरू करना चाहते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

  • भर्ती संस्था: Railway Recruitment Cell (RRC), SCR
  • पद: एक्ट अप्रेंटिस
  • कुल वैकेंसी: 2801
  • ट्रेड्स: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, पेंटर, COPA सहित कई अन्य

आवेदन शुरू: 12 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)

अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे)

चयन प्रक्रिया: मेरिट बेस्ड (10वीं + ITI)

स्टाइपेंड: ₹6000 से ₹8000 प्रतिमाह (ट्रेड अनुसार)

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड से जुड़ी जानकारी देनी होगी। आवेदन के दौरान 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

जरूरी जानकारी

यह भर्ती केवल साउथ सेंट्रल रेलवे के क्षेत्राधिकार वाले जिलों के उम्मीदवारों के लिए है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!