आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चाय पी रहे श्रद्धालुओं को SUV ने कुचला; 4 की मौत

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 05:46 PM

4 devotees died after being hit by an suv in kakinada andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सड़क किनारे चाय पी रहे श्रद्धालुओं को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सड़क किनारे चाय पी रहे श्रद्धालुओं को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि विजयनगरम जिले के डेंकाडा गांव के श्रद्धालु कनक दुर्गा मंदिर के दर्शन के लिए विजयवाड़ा जा रहे थे और उन्होंने सुबह करीब 5:40 बजे कट्टिपुडी जंक्शन के पास रविकिम्पाडु सेंटर पर अपनी बस रोकी थी। अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भवानी माला पहन रखी थी। यह पवित्र माला देवी भवानी की आराधना के लिए धार्मिक संकल्प लेने वाले श्रद्धालु पहनते हैं। कनक दुर्गा मंदिर की तीर्थयात्रा के दौरान भी श्रद्धालु अक्सर यह माला पहनते हैं।

अधिकारी के अनुसार, श्रद्धालु बस से उतरकर चाय पी रहे थे, तभी विशाखापत्तनम की ओर से आ रही एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में एक पार्सल वैन चालक और एक यात्री बस का 'क्लीनर' शामिल हैं तथा दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, एसयूवी चालक ने भी भवानी माला पहन रखी थी और वह विजयवाड़ा की ओर जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!