Edited By Ramkesh,Updated: 27 Apr, 2026 02:56 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है इस बीच प्रत्याशियों के पक्ष में बीजेपी के बड़े नेताओं ने चुनावी जन सनसभा को संबोधिति किया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि...
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है इस बीच प्रत्याशियों के पक्ष में बीजेपी के बड़े नेताओं ने चुनावी जन सनसभा को संबोधिति किया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य को “टेरर, माफिया राज और कटमनी” की राजनीति से मुक्त कराने का समय अब करीब आ गया है।

डबल इंजन सरकार लाएगी बदलाव
योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और “डबल इंजन सरकार” राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन इस परिवर्तन का संकेत दे रहा है।
बाबा तारकनाथ मंदिर में दर्शन
सीएम योगी ने अपने दौरे के दौरान उन्होंने हुगली स्थित Baba Taraknath Temple में पूजा-अर्चना भी की और राज्य की खुशहाली की कामना की।
TMC पर कड़ा प्रहार
उन्होंने आरोप लगाया कि TMC की “दमनकारी राजनीति” अब अंत की ओर है और राज्य की जनता जाग चुकी है। योगी ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति का जवाब देगी। कल्याणी, धानेखाली, दमदम और राजारहाट-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सभाओं में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। योगी ने इसे “ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत” बताया।
4 मई को बदलेगा बंगाल
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा और BJP सरकार बनेगी, जिससे “नए युग की शुरुआत” होगी। फिलहाल बंगाल में चुनावी माहोल गर्म है आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं और सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि इस फैसल 4 मई को नतीजे के बाद होगा।