Bharat Bandh: आज भारत बंद! देशभर में चक्का जाम, घर से निकलने से पहले जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 09:32 AM

bharat bandh today warning of nationwide road blockade

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज 12 फरवरी 2026 को देश के प्रमुख मजदूर संगठनों और किसान यूनियनों ने भारत बंद (Nationwide Strike) का आह्वान किया है। इस हड़ताल का असर सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखना शुरू हो गया है। अगर आप आज सफर करने या...

Bharat Bandh Today : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज 12 फरवरी 2026 को देश के प्रमुख मजदूर संगठनों और किसान यूनियनों ने भारत बंद (Nationwide Strike) का आह्वान किया है। इस हड़ताल का असर सुबह से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में दिखना शुरू हो गया है। अगर आप आज सफर करने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने वाले हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है।

हड़ताल की बड़ी वजह: क्यों बंद है भारत?

देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों (AITUC, INTUC, CITU आदि) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर इस बंद का ऐलान किया है। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं:

स्कूल, बैंक और बाजार: क्या है ताजा स्थिति?

सेवाएं स्थिति प्रभाव
स्कूल और कॉलेज आंशिक खुले कोई सरकारी छुट्टी नहीं है, लेकिन हिंसा या प्रदर्शन की आशंका वाले इलाकों में स्थानीय प्रशासन स्कूल बंद रख सकता है।
बैंक सेवाएं प्रभावित कुछ कर्मचारी यूनियनों के शामिल होने से बैंक काउंटरों पर काम धीमा रहेगा। हालांकि ATM और UPI पूरी तरह चालू हैं।
बाजार और दुकानें क्षेत्रीय प्रभाव बड़े शहरों के मुख्य बाजार आंशिक रूप से बंद रह सकते हैं जबकि रिहायशी इलाकों की दुकानें खुली रहने की उम्मीद है।

परिवहन पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

भारत बंद के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत यातायात में हो सकती है।

  • बस और ऑटो: कई राज्यों में रोडवेज बसों और ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया है जिससे सड़कों पर चक्का जाम जैसी स्थिति बन सकती है।

  • रेल और हवाई सेवा: ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय पर चलेंगी लेकिन स्टेशन या एयरपोर्ट पहुंचने के लिए टैक्सियों की कमी हो सकती है।

इन जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं (Exempted Services)

आम जनता की सुविधा के लिए निम्नलिखित आपातकालीन सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है:

  1. अस्पताल और एम्बुलेंस

  2. मेडिकल स्टोर (दवा की दुकानें)

  3. दूध और अखबार की सप्लाई

  4. बिजली और पानी की सेवाएं

  5. फायर ब्रिगेड

प्रशासन की तैयारी

देशभर में पुलिस और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!