हिमाचल पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी बोले- केंद्र का मकसद सिर्फ 3-4 अरबपतियों को लाभ पहुंचाना

Edited By Updated: 18 Jan, 2023 10:20 AM

bharat jodo yatra reached himachal

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस दौरान भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस दौरान भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा और उन पर देश में नफरत, हिंसा तथा भय फैलाने का आरोप लगाया।

 

हिमाचल प्रदेश में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की सभी नीतियों नोटबंदी, GST (वस्तु एवं सेवा कर) और कृषि विरोधी कानून का मकसद तीन-चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाना है।''

 

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों, नौजवानों और मजदूरों का कल्याण उनके एजेंडा में शामिल नहीं है।'' कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!